मृत किशोरी के भाई ने लगाया हत्या का आरोप

मृत किशोरी के भाई ने लगाया हत्या का आरोप
एटा। कस्बा जलेसर स्थित नवीन मंडी के पीछे बुधवार शाम किशोरी का शव पेड़ पर लटका मिला था। उसके भाई ने हत्या कर शव लटकाने का आरोप लगाया है। बताया कि पड़ोसियों ने एक दिन पहले ही मां-बेटी को धमकी दी थी। पुलिस परिजनों की ओर से तहरीर न मिलने की बात कह रही है।

मोहल्ला महावीरगंज निवासी राजेंद्र सिंह की 18 वर्षीय पुत्री शिवानी का शव मिलने के बाद बृहस्पतिवार को नया मोड़ आया। इसे पहले आत्महत्या माना जा रहा था। लेकिन किशोरी के भाई राजेश कुमार ने तीन पड़ोसियों पर हत्या कर शव पेड़ पर लटकाने का आरोप लगा दिया। उसका कहना है कि मंगलवार को शिवानी और मां से किसी बात को लेकर पड़ोसियों से कहासुनी हुई थी। इसी को लेकर हत्या की गई है। प्रभारी निरीक्षक केपी सिंह ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। तहरीर मिलने पर जांच कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks