प्रत्याशी की मौत से चुनाव हो गया था स्थगित, पर फिर भी पड़ते रहे वोट

अजब_ प्रत्याशी की मौत से चुनाव हो गया था स्थगित, पर फिर भी पड़ते रहे वोट

उप्र में निर्वाचन आयोग का अजब करिश्मा गुरुवार को देखने को मिला। प्रत्याशी की मौत के बाद प्रधान पद का चुनाव कई दिन पहले ही स्थगित घोषित कर दिया गया था। इसके बाद भी यहां वोटिंग के लिए पोलिंग पार्टियां भेज दी गई। यही नहीं, गुरुवार की सुबह से मतदान भी शुरू करा दिया गया। कुछ देर में ही दौ सौ से ज्यादा लोगों ने वोट भी डाल दिया।

रुपईडीह क्षेत्र के भवनियापुर उपाध्याय ग्राम पंचायत में पंचायत चुनाव के अंतिम चरण में आज लोगों ने मतदान किया। जिले में दूसरे चरण के मतदान के पहले ही प्रधान पद की एक महिला प्रत्याशी का निधन हो गया था। इससे यहां मतदान का कार्य स्थगित कर दिया गया था।

इसके बाद भी गुरुवार को ग्राम पंचायत का चुनाव शुरू हो गया। प्राथमिक विद्यालय मतदान केंद्र पर सुबह से 3 घंटे के भीतर ही बड़ी संख्या में महिलाएं और पुरुष मतदाताओं ने मतदान में हिस्सा लिया। बाद में भीषण गर्मी के कारण इक्का-दुक्का लोगों का मतदान केंद्र तक आना-जाना बना रहा। यहां करीब 2238 मतदाताओं को प्रधान के प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करना है।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks