
*. सपना’ बेचकर जरूरतमंदों को मुहैया* *कराई ऑक्सीजन, आरिफ ऐसे ही लोगों* *को कहते हैं.* *—————————————-* *जौनपुर/* इस्लाम को मानने वाले ऐसा कहते हैं इस धरती पर किए गए नेक़ काम का सवाब *(सिला)* ऊपर अल्लाह ज़रूर देगा. हालांकि ये बात उनके लिए है जो अल्लाह पर यकीन रखते हैं उसे और उसकी कही बातें समझते और अमल करते हैं. आरिफ़ का मतलब यही होता है कि अल्लाह को जानने वाला. अब आप सोच में पड़ गए होंगे यहां आपको इस शब्द का मतलब क्यों बताया जा रहा है. *दरअसल,* जौनपुर ज़िलेे के निवासी *आरिफ़* ने ये बात सच कर दिखाई है जिन वाक्य का ज़िक्र ऊपर किया गया हैै. इस समय जब सांस भी महंगी हो गई है और ये *’सांसे’* लोगों को हज़ारों लाखों रुपये ख़र्च करने पर भी नहीं मिल रही हैं तो *आरिफ़* नेे ये लोगों के लिए सच कर दिखाया है. *कोरोना वायरस महामारी के चलते जौनपुर शहर में* ऑक्सीजन की किल्लत दिन-ब-दिन तेजी से बढ़ती जा रही थी. इस बीच *पेशे से पत्रकार और समाजसेवी आरिफ़ हसन आरिफ़ जाफ़री जो वाराणसी मंडल के पत्रकार हैं.* उन्होंने लोगों को ऑक्सीजन मुहैया कराने में बहुत बड़ा़ योगदान दिया. इसके लिए उन्होंने अपना *’सपना’* यानि *कैमरा* बेच दिया और उससे जो पैसे मिले ऑक्सीजन खरीद कर लोगों को *नि:शुल्क* देने लगे और निकल पड़े. कहते हैं कि जब नेक काम करो तो आपकी मदद कुदरत भी करती है *आरिफ़* जिस नेक राह पर निकलेे थे उनकी मदद भी हुई. उन्हें एक संस्था का सहयोग मिला और उसकी मदद से ज़रूरतमंदों को उन्होंने *असद सिद्दीक़ी गोरानी, मिसबा ख़ान, तालिब अब्बास, साजिद अलीम सभासद, सुभाष कुशवाहा, प्रदीप कुमार त्रिपाठी, रियाज़ुल प्रधान, संदीप पांडे, अआले हैदर, नदीम गुरैनी, दानिश इक़बाल, इरशाद अहमद, नफ़ीस मिर्ज़ा, सौरभ सिंह, सुशांत ठाकुर,जितेंद्र दुबे और अंकुर जयसवाल* आदि को ऑक्सीजन मुहैया कराई है, न धर्म देखा न ही जाति. *आरिफ जाफरी* के घर पर खुद ही करीब 11 लोग गंभीर रूप से बीमार हैंं, इनमें से कुछ को ऑक्सीजन की भी ज़रूरत है. आमतौर पर जो समाज का ताना बाना है लोग पहले अपनी मदद करते हैं बाद में दूसरों के बारे में सोचते हैं लेकिन *आरिफ़ जाफ़री* ने यहां भी बड़ा दिल दिखाया और अपनों से पहले दूसरों की मदद के लिए आगे आए. *हसन आरिफ़ जाफ़री* लोगों को ज़िंदगी देने में लगे हुए हैं और उनको सांस बांट रहे हैं *हम ऐसे जज़्बे को सलाम करते हैं* और आशा करते हैं कि ऐसे लोग हर वक्त में हमारे साथ रहें और हमेशा ऐसे ही समाज सेवा करते रहें.