भोजपुर में प्रधान प्रत्याशियों के बीच फायरिंग, पूर्व प्रधान के भाई की मौत

 

 

भोजपुर थाना क्षेत्र के गांव काफियाबाद में प्रधान प्रत्याशियों के बीच फायरिंग हो गई। इस वारदात में पूर्व प्रधान के भाई की गोली लगने से मौत हो गई। तनाव को देखते हुए गांव में पुलिस तैनात कर दी गई है। चुनाव से आठ घंटे पूर्व विवाद से गांव में सनसनी फैल गई है।

सीओ ठाकुरद्वारा डॉ. अनूप सिंह ने बताया कि काफियाबाद गांव से आशीष कुमार निवर्तमान प्रधान हैं। वह प्रधान पद के मौजूदा प्रत्याशी भी हैं। उसके सामने गोपाल सैनी भी चुनाव लड़

रहे हैं। रविवार की रात करीब 12 बजे आशीष कुमार अपने समर्थकों के साथ गांव में निकले। इस दौरान सामने से गोपाल सैनी के समर्थक आ गए और दोनों के बीच कहासुनी होने लगी। इस पर आशीष ने 315 बोर का तमंचा निकाल लिया और हवाई फायर कर दिया।

फायर की आवाज सुनकर गोपाल सैनी अपने समर्थक पूर्व प्रधान मित्रपाल और उसके भाई उदयपाल के साथ आ गए और आषीष को ललकारने लगे। सीओ के अनुसार दोनों पक्षों में मारपीट होने लगी और असलहे निकाल लिए गए। ताबड़तोड़ फायरिंग भी हुई। आशीष के तमंचे से चली गोली 45 वर्षीय उदयपाल और 42 वर्षीय मित्रपाल को लग गई। गोली लगते ही अफरातफरी मच गई।

सूचना पाकर सीओ ठाकुरद्वारा डॉ. अनूप यादव, भोजपुर के प्रभारी निरीक्षक मय फोर्स के मौके पर पहुंच गए। गोली लगने से घायल पूर्व प्रधान मित्रपाल के भाई उदयपाल को अस्पताल भिजवाते समय रास्ते में ही मौत हो गई। मित्रपाल को उपचार के लिए भर्ती कराया गया है। घटना में प्रधान आशीष कुमार और उनके समर्थक निशांत कुमार मामूली रूप से घायल हो गए। सीओ डॉ. अनूप यादव ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मुकदमा दर्ज करने की कार्रवाई की जा रही है।

About The Author

NAZIM HUSAIN

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks