
20 में से 12 वेंटिलेटर निष्क्रिय : हरनाथ सिंह
एटा – कोरोना संकट से निपटने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मार्गदर्शन में प्रत्येक व्यक्ति के प्राणों को सुरक्षित रखने को प्रयास किए जा रहे हैं। जिले में कुछ अधिकारियों की उदासीनता के कारण अनेक स्थानों पर जनता को कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।इस आशय का पत्र राज्यसभा सांसद हरनाथ सिंह यादव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को भेजा है।
मुख्यमंत्री को भेजे पत्र में राज्यसभा सांसद ने बताया है कि एटा जिला चिकित्सालय में 20 वेंटिलेटर उपलब्ध है। मुख्य चिकित्साधिकारी के अनुसार 20 में से चार वेंटिलेटर मुख्यालय से 15 किमी दूर बागवाला कोविड चिकित्सा केन्द्र पर उपलब्ध हैं। शेष 16 वेंटिलेटर जिला अस्पताल में रखे हुए हैं। मेरी जानकारी के अनुसार 16 में से एक भी वेंटिलेटर लंबे समय से कार्यरत नहीं है। मुख्य चिकित्साधिकारी चार वेंटिलेटर कार्यरत है। 12 वेंटिलेटर लंबे समय से कार्यरत नहीं हैं। मुझे यह भी सही जानकारी है कि गतवर्ष किसी वेंटिलेटर कंपनी के माध्यम से चार से पांच डाक्टरों को प्रशिक्षित भी किया गया है। उसके बाद भी जनपद में वेंटिलेटर निष्क्रिय पड़े हुए हैं।