
अमेरिकी महिला की मौत, कोरोना से थीं संक्रमित…
मथुराः कोरोना संक्रमण के नए मामलों ने जिले के पिछले सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए. पिछले 24 घंटों में 490 मरीजों की रिपोर्ट पॉजिटिव मिली है. वहीं अमेरिका की रहने वाली पैतालीस वर्षीय लीना सहित चार लोगों की उपचार के दौरान मौत हो गई. जिले में अब तक कुल 143 लोगों की कोरोना से मौत हो चुकी है. जनपद में कुल संक्रमितों की संख्या 10627 है. वहीं 2608 एक्टिव केस हैं. स्वस्थ होने वालों का आंकड़ा 7876 हैं. अब तक कुल 143 लोगों की कोराना संक्रमण से मौत हो चुकी है.