
आगरा में एक नजारा ये भी…पूर्व केबिनेट मंत्री नारायण सिंह सुमन के निधन पर अंतिम संस्कार में पीपीई किट पहनकर पुलिसकर्मियों ने दी सलामी. ज्ञात हो सुमन परिवार पर कोरोना का कहर टूटा है, 2 दिन पहले पत्नि, कल बेटी और आज खुद नारायण सिंह सुमन का निधन हो गया, यानी 2 दिन में परिवार के 3 लोगों की मौत ने पूरे परिवार को उजाड़ कर रख दिया, उनके बेटे वीरू सुमन MLC रहे हैं, और नारायण सिंह सुमन पूर्व केंद्रीय मंत्री रामजीलाल सुमन के छोटे भाई थे