25 हजार का ईनामी बाछिंत शातिर अपराधी को बुलंदशहर पुलिस ने बीती रात किया गिरफ्तार

25 हजार का ईनामी बाछिंत शातिर अपराधी को बुलंदशहर पुलिस ने बीती रात किया गिरफ्तार

उ0प्र0 के जिला बुलन्दशहर के थाना सिकन्दराबाद में औद्योगिक क्षेत्र में बीती रात सिकन्दराबाद पुलिस ने 25 हजार रुपए का ईनामी वाछिंत शातिर को घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया।
सी0ओ नम्रता श्री वास्तव ने बताया कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक भारती सिंह के आदेश अनुसार जिला बुलन्दशहर में वाछिंत अपराधियों की धरपकड़ की जा रही है। उसी क्रम में एस0पी0 सिटी सुरेंद्रनाथ तिवारी के कुशल निर्देशन में हमारी देखरेख में जोखाबाद चौकी इंचार्ज परवेज चौधरी मय दलबल के चैकिंग करने में मुस्तैद थें तभी नोयडा की एस0टी0एफ टीम के इंचार्ज / उ0नि अक्षय परवीर कुमार त्यागी मय टीम के आये ओर बताया कि मुखबिर द्वारा सूचना मिली है कि 25 हजार का ईनामी बाछिंत शातिर अपराधी भगतसिंह उर्फ़ भगत ह्रदय पुर मोड पर खड़ा कहीं जाने की फिराक में में है। तभी हमारी पुलिस फोर्स ने 22 अप्रैल की रात साढे़ 8 बजे के लगभग ईनामी बाछिंत शातिर अपराधी को घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया। ओर बताया कि इस शातिर के पास से अवैध असला भी बरामद हुआ है जो इसके पास था। इस शातिर गेंगस्टर पर थाना सिकन्दराबाद में कई मुकदमें भी दर्ज हैं। यह अभियुक्त शातिर किस्म का अपराधी है।
इस धरपकड़ में जोखाबाद चौकी इंचार्ज परवेज चौधरी के साथ हे0का0 राहुल कुमार , व नोयडा से एस0टी0एफ टीम के इंचार्ज अक्षय परवीर कुमार त्यागी के साथ है0का0 जयकुमार , का0 राहुल भाटी , का0 राजन , का0 मुकेश सिंह , का0 सुनील कुमार , का0 सुशील कुमार , का0 रोहित कुमार मुस्तैद रहे।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks