
पटना गंगा में गिरा पिकअप वैन एक ही परिवार के 9 की मौत
दानापुर में बने पीपापुल पर हुआ हादसा जीप में सवार थे 25 लोग
पटना दानापुर में पीपापुल से गंगा नदी में एक पिकअप गाड़ी के गंगा नदी में गिर जाने से कई लोग लापता हो गए हैं
हादसे के बाद अब तक 9 लोगों का शव बरामद किया गया है बताया जा रहा है कि पिकअप वैन में 25 लोग सवार थे वहीं 2 लोगों ने तैर कर अपनी जान बचाई
सूचना मिलते ही अधिकारी घटना स्थल पर पहुंचे तलाशी अभियान में गोताखोर भी लगाया गया है NDRF और SDRF की टीम को राहत और बचाव कार्य में लगाया गया है
हादसे में लापता बाकी लोगों की तलाश जारी है मृतकों में 75 वर्षीय रामाकांत सिंह 60 वर्षीय गीता देवी 50 वर्षीय अरविंद सिंह 65 वर्षीय सरोजा देवी 8 वर्षीय आशीष 75 वर्षीय अनुराधा देवी 12 वर्षीय एक बच्चा और 14 वर्षीय एक बच्ची शामिल है बाकी लोगों की तलाश की जा रही है इसके साथ ही पिकअप को बाहर निकालने की कोशिश भी की जा रही है
बता दें कि एक वैन में सवार लोग एक तिलक समारोह से लौट रहे थे पीपापुल पर पिकअप वैन का संतुलन बिगड़ने से रेलिंग को तोड़ती हुई गंगा नदी में समा गई और हादसे का शिकार हो गई
वाहन की छत पर बैठे दो लोगों ने तैरकर अपनी जान बचाई फिलहाल 9 शवो को बरामद किया गया है वहीं बाकी की तलाश की जा रही है जानकारी के मुताबिक लोग अकिलपुर गांव के रहने वाले हैं
दानापुर हादसे पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गहरा दुख जताते हुए मृतक 9 लोगों के परिवार को 4: 4 लाख रू की अनुग्रह राशि देने का ऐलान किया इसी के साथ पटना के जिलाधिकारी दानापुर में हुए हादसे की जांच के आदेश दिए हैं