पत्रकार देवानंद पाण्डेय उर्फ देवा का निधन

अम्बेडकर नगर में प्रेस क्लब के कोषाध्यक्ष भिनगा टाइम्स पेपर के पत्रकार व अत्यंत सरल स्वभाव के धनी 42 वर्षीय पत्रकार देवानंद पाण्डेय उर्फ देवा हम सभी लोंगों के बीच प्राय: मिलने जुलने वाले एक अच्छे व्यव हार के व्यक्तित्व के धनी का अकबरपुर जिला अस्पताल की लापरवाही के चलते असमय व अत्यंत दुखद म्रृत्यु की सूचना मिलने पर मन अत्यंत दुखी हुआ जिसको शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता है । ऐसा पता चला कि उनकी पत्नी के बार बार मदद मांगने पर भी अस्पताल में भर्ती नहीं किया गया व ईलाज नहीं किया गया जो कि अस्पताल की घोर लापरवाही को उजागर करता है।उसके बावजूद भी सीएमएस द्वारा लेटर जारी कर अपना पल्ला झाड़ लेना अत्यंत निंदनीय है । ऐसी घटनाएं यह बयां करती हैं कि इस महामारी के समय सरकार कितनी सख्त है और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी व कर्मचारी कितनी कड़ाई से उसका पालन कर जनता की सेवा में तैनात है। ऐसी घटनाएं स्वास्थ्य सेवाओं पर करोड़ों खर्च करने की बात करने वाली सरकार की पोल खोलकर जनता के बीच रखने में व जनता का विश्वास जीतने की पोल खोलकर रखने में कोई कसर नहीं छोड़ रही हैं ।
हम लोगों के बीच पत्रकार देवा पांडेय की मृत्यु एक अपूर्णनीय क्षति है ।
ईश्वर इनकी आत्मा को शांति प्रदान करें व शोकाकुल परिवार को इस घोर दुख की घड़ी में सहनशक्ति करने की शक्ति प्रदान करें ।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks