कोरोना कर्फ्यू में शादी कार्ड से लेना होगा आयोजन का पास

कोरोना कर्फ्यू में शादी कार्ड से लेना होगा आयोजन का पास
एटा। कोरोना संक्रमितों की बढ़ती संख्या के चलते प्रदेश सरकार ने शनिवार और रविवार को कोराना कर्फ्यू की घोषणा की है। इससेशादी समारोह वाले परिवारों की मुश्किलें बढ़ गईं हैं। प्रशासन की ओर से कोरोना कर्फ्यू के दौरान होने वाले शादी समारोह के लिए जहां अनुमति दी जा रही हैं। वहीं शादी कार्ड को ही कर्फ्यू पास माने जाने से लोगों को थोड़ी राहत मिली हैं।
शुक्रवार रात 8 बजे से लागू होने वाला कोरोना कर्फ्यू सोमवार सुबह 7 बजे तक जारी रहेगा। इस दौरान प्रशासन ने शादी में स्थान के अधिकतम 50 फीसदी लोगों को इकट्ठा होने की अनुमति दी है। शनिवार से सहालग शुरू हो रहे हैं। शादी के लिए जिलाधिकारी के यहां आवेदन पहुंच गए हैं। लोग खास रिश्तेदारों को ही आमंत्रित कर रहे हैं। कोरोना कर्फ्यू के दौरान शादी का कार्ड ही पास माना जाएगा। वहीं शादी वाले घरों को कोरोना कर्फ्यू में आवाजाही पर प्रतिबंध से मुक्त रखा गया है। इससे शादी की तैयारी में लोगों का भागदौड़ में परेशानी नहीं होगी। चैकिंग के दौरान उन्हें शादी का कार्ड दिखाना पड़ेगा।


बोले लोग:
हमारी शादी 25 अप्रैल को होगी इसके लिए घर में तैयारी चल रही हैं। कोरोना वायरस को देखते हुए गाइड लाइन का पालन किया जा रहा है।

अंशिका, दुल्हन

बहन की रविवार को शादी है, कोरोना कर्फ्यू भी लगा होगा। ऐसे में सैनिटाइजर और थर्मल स्क्रीनिंग की गेस्ट हाउस में व्यवस्था कर रखी है।

अनंत भारद्वाज

रविवार को आगरा से बेटी की बारात आनी है। डीएम से शादी की अनुमति ले ली है। 50 से अधिक लोगों के इकठ्ठा न होने के निर्देश दिए गए हैं।

सत्यनारायण भारद्वाज

घर में बेटी की शादी की तैयारी चल रही है। कोरोना वायरस को देखते हुए घर में खास रिश्तेदारों को ही बुलाया है। अधिक भीड़ नहीं रखी है।

गीतिका

शनिवार से सहालग शुरू हो रहे हैं। ऐसे में कोरोना कर्फ्यू के दौरान शादी वाले परिवारों पर प्रतिबंध नहीं रहेगा। उन्हें जिलाधिकारी से अनुमति लेनी होगी। शादी में सिर्फ 50 लोग ही शामिल हो सकते हैं।

  • विवेक मिश्रा, एडीएम प्रशासन

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks