HC ने खारिज की FB और वॉट्सऐप की याचिका, CCI करेगी नई प्राइवेसी पॉलिसी की जांच

HC ने खारिज की FB और वॉट्सऐप की याचिका, CCI करेगी नई प्राइवेसी पॉलिसी की जांच

प्राइवेसी पॉलिसी को लेकर वॉट्सऐप और फेसबुक को दिल्ली हाईकोर्ट से निराशा हाथ लगी है. उच्च न्यायालय ने गुरुवार को कॉम्पिटीशन कमीशन ऑफ इंडिया की आदेश को चुनौती दे रही याचिका को खारिज कर दिया है. CCI ने कंपनी की प्राइवेसी पॉलिसी की जांच के आदेश दिए थे. वहीं, अदालत ने जांच को रोकने के संबंध में किसी भी तरह का आदेश जारी करने से इनकार कर दिया है.

आज वॉट्सऐप और फेसबुक की याचिका हाईकोर्ट में खारिज हो गई. कंपनी ने सीसीआई के उस आदेश को चुनौती दी थी, जिसमें आयोग ने प्राइवेसी पॉलिसी के जांच के आदेश दिए थे. न्यायाधीश नवीन चावला ने जांच रोकने के आदेश देने से मना कर दिया है. पीटीआई भाषा के अनुसार, अदालत ने कहा कि उसे फेसबुक और वॉट्सऐप की याचिकाओं में सुनवाई लायक कुछ नहीं दिखा है, जिसमें आयोग द्वारा जांच के आदेश में हस्तक्षेप का अनुरोध किया गया है.

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks