धार्मिक आजादी को लेकर अमेरिकी रिपोर्ट से भारत को झटका

धार्मिक आजादी को लेकर अमेरिकी रिपोर्ट से भारत को झटका

अमेरिका में बाइडन प्रशासन से मांग की गई है कि वो भारत सहित चार देशों को धार्मिक आजादी के मामले में ‘कंट्री ऑफ पार्टिकुलर कंसर्न’ यानी चिंताजनक हालात वाले देशों की लिस्ट में रखे. बाइडन प्रशासन से यह सिफारिश पिछले साल यानी 2020 में भारत में धार्मिक आजादी की स्थिति को लेकर की गई है. भारत के अलावा अमेरिकी कमीशन ने जिन तीन देशों को इस लिस्ट में शामिल करने की सिफारिश की है उनमें रूस, सीरिया और वियतनाम शामिल है.

अंतरराष्ट्रीय धार्मिक आजादी को लेकर यूनाइडेट स्टेट्स कमीशन ऑन इंटरनेशनल रीलिजस फ्रीडम (यूएससीआईआरएफ) की रिपोर्ट में यह सिफारिश की गई है. आयोग ने भारत में धार्मिक आजादी की स्थिति चिंताजनक बताया है.

अमेरिकी आयोग ने धार्मिक आजादी के मानदंड इंटरनेशनल रीलिजस फ्रीडम एक्ट (आईआरएफ़ए ) के जरिये निर्धारित किए गए हैं. आयोग ने भारत को विशेष चिंता वाले देशों की श्रेणी में शामिल किए जाने की सिफारिश की है. भारत ने पहले कहा था कि अमेरिकी संस्था अपने पूर्वाग्रहों के मुताबिक इंटरनेशनल रीलिजस फ्रीडम की सूची का निर्धारण करती है.

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks