
शाहजहांपुर में हादसा, चंडीगढ़ एक्सप्रेस से टकराई कई गाड़ियां, पांच की मौत
लखनऊ-चंडीगढ़ एक्सप्रेस ने बरेली-शाहजहांपुर के पास मानवरहित ट्रेन क्रॉसिंग पर कुछ वाहनों को टक्कर मार दी, जिसमें पांच लोगों की मौत हो गई. जानकारी के मुताबिक, ये हादसा सुबह करीब साढ़े पांच बजे हुआ. जब उल्हासनगर के पास ट्रेन क्रॉसिंग पर खड़ी एक डीसीएम, बाइक और ट्रक को लखनऊ-चंडीगढ़ एक्सप्रेस ने टक्कर मार दी.