
#Etah…
शराबियों ने लालगढ़ी में मेडिकल टीम पर बोला हमला
जिला मुख्यालय से आरटीपीसीआर सैंपल लेकर लालगढ़ी जा रही थी। वापस लौटते समय रास्ते में दो बाइक सवार युवकों ने एंबुलेंस को रास्ते में रोका। उसके बाद एंबुलेंस में सवार एलटी रोहित कुमार और सुमित कुमार के ऊपर हमला बोल दिया। हमले से घबराकर स्वास्थ्य कर्मियों ने जब तक युवकों का पीछा किया वह बाइक से फरार हो गए। नशेबाज दोनों युवकों ने मारपीट करते हुए जेब से ढाई हजार रुपये भी निकला लिए और गले की चेन भी तोड़ ले गए। घटना की सूचना थाना कोतवाली में दी गयी है।