
संत निरंकारी मिशन की ओर से दिल्ली में 1000 से अधिक बैड का कोविड -19 ट्रीटमेंट सेंटर मानव के लिए समर्पित
– सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज के आशीर्वाद से संत निरंकारी मिशन की ओर से बुराड़ी रोड दिल्ली में स्थित ग्राउंड नंबर 8 के विशाल सत्संग भवन मैं कोविड-19 महामारी के ग्रस्त मरीजों के इलाज के लिए 1000 हजार से भी अधिक बेड का कोविड-19 ट्रीटमेंट सेंटर पूरे इंफ्रास्ट्रक्चर के साथ दिल्ली सरकार को उपलब्ध कराया जा रहा है। सरकार के सहयोग से इस ट्रीटमेंट सेंटर में बेड इत्यादि मरीजों के खाने की उचित व्यवस्था संत निरंकारी मिशन की ओर से उपलब्ध कराई जाएगी।
इस संदर्भ में दिल्ली सरकार के माननीय स्वास्थ्य मंत्री श्री सत्येंद्र जैन जी ने स्वास्थ्य विभाग की टीम एवं संत निरंकारी मंडल के सेक्रेटरी श्री जोगिंदर सुखीजा के साथ इस स्थान का निरीक्षण किया और अपनी संतुष्टि प्रकट करते हुए इस स्थान पर संत निरंकारी मिशन की ओर से कोविड-19 ट्रीटमेंट सेंटर बनाने की अनुमति भी प्रदान की। स्वास्थ्य मंत्री ने मिशन की ओर से से की गई इस पहल के लिए सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज का हृदय से धन्यवाद किया।
इसके अलावा भारत के सभी सत्संग भवनों को कोविड वैक्सीनेशन सेंटर बनाने का प्रस्ताव भारत सरकार को दिया गया था। जिसकी मंजूरी के उपरांत भारत के सैकड़ों निरंकारी सत्संग भवन कोविड-19 के टीकाकरण सेंटर में परिवर्तित हो चुके हैं। निरंकारी भवनों को कोविड-19 ट्रीटमेंट सेंटर में परिवर्तित किया जा रहा है जैसे – उधमपुर मुंबई इत्यादि। साथ ही संत निरंकारी मिशन के कई सत्संग भवन काफी समय से क्वारंटाईन सेंटर के रूप में संबंधित प्रशासन को उपलब्ध कराए गए हैं।
उल्लेखनीय है कि भारत में कोविड -19 के आरंभ से ही संत निरंकारी मिशन की ओर से राशन लंगर बांटने से लेकर आर्थिक रूप में केंद्र तथा कई राज्य सरकारों के आपातकालीन निधि कोषों में धनराशि जमा की गई तथा पीपी ई किट्स मास्क इत्यादि साधन उपलब्ध कराए गए और देश भर में लगातार रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है।
मिशन कि इन सभी गतिविधियों में संत निरंकारी मिशन की मानवता को समर्पित विचारधारा की झलक प्रतिबिंबित होती है और इस कार्य की हर स्तर पर सराहना भी हो रही है।