कुशीनगर तमकुहीराज/पटहेरवा स्थित नवजीवन इंटरमीडिएट कालेज के प्रधानाचार्य व प्रधान संघ फाजिलनगर के अध्यक्ष वीरेंद्र कुमार सिंह( वीके सिंह) के याद में स्कूल के सैकड़ों क्षात्रो ने नवजीवन इण्टर कालेज से लेकर सिंदूरिया बुजुर्ग मोगलपुरा गगलवा धार मठिया आदि गांवों में मोमबत्ती जला कर श्रधांजलि दिए।
नवजीवन इंटर कालेज पटहेरवा के प्रधानाचार्य व फाजिलनगर के निवर्तमान प्रधान संघ अध्यक्ष बी के सिंह कुछ दिनों से अस्वस्थ्य चल रहे थे तथा उनका इलाज गोरखपुर स्थित एक निजी हास्पिटल में चल रहा था।सोमवार की शाम उनकी तबियत अचानक बिगड़ गयी और कुछ देर बाद ही उनकी मौत हो गयी।उनके आकस्मिक मृत्यु की खबर मिलते ही पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गयी।क्षेत्र आज उनका अंतिम संस्कार भी कर दिया वही स्कूल के सैकड़ों क्षात्रो ने मोमबत्ती जला कर उनकी आत्मा के शांंति के लिए दुवा मांगी नारा लगाते रहे जब तक सूरज चाँद रहेगा वी के सिह का नाम रहेगा। सभी क्षेत्र में शोक व्यक्त किया इस दुःखद घटना से क्षेत्र ग़मगीन रहा ।