लॉक डाउन की आशंका से क्षेत्र में भी गुटखा की कालाबाजारी बढ़ी

लॉक डाउन की आशंका से बिधूना क्षेत्र में भी गुटखा की कालाबाजारी बढ़ी औरैया। तेजी से बढ़ रहे कोरोना संक्रमण के चलते लॉक डाउन की आशंका को लेकर दुकानदारों ने गुटखा की कालाबाजारी शुरू कर दी है जिससे गुटखा शौकीनों को दोगुना से अधिक मूल्य पर गुटखा खरीदना पड़ रहा है। क्षेत्रीय बुद्धिजीवियों ने गुटखा की कालाबाजारी करने वालों के विरुद्ध कार्यवाही की मांग उठाई है।
इन दिनों कोरोना संक्रमण के तेजी से बढ़ने के चलते लॉक डाउन की आशंका से पिछले वर्ष की तरह इस बार भी बिधूना नगर व आसपास के अछल्दा नेवलगंज कुदरकोट एरवाकटरा उमरैन बेला याकूबपुर रामगढ़ बैवाह रुरुगंज आदि कस्बों में गुटखा व्यापारियों ने गुटखा की कालाबाजारी अचानक शुरू कर दी है। आलम यह है कि गुटखे की बढ़ी इस कालाबाजारी के चलते 5 रुपए कीमत वाले गुटखा पाउच 10 से 15 रुपए में व ढाई रुपए वाला गुटखा पाउच 5 में बिक रहा है ।गुटखे की बिक्री पर कोरोना संक्रमण के चलते पिछली बार की तरह कहीं इस बार भी प्रतिबंध न लग जाए इसके लिए अधिकांश दुकानदार अधिक मुनाफे के चक्कर में गुटखे का भंडारण करने में जुटे देखे जा रहे हैं। कालाबाजारी से गुटखा की कीमतों में अचानक तेजी आने से गुटखा के शौकीनों की परेशानी बढ़ गई है। क्षेत्रीय जागरूक लोगों ने जल्द गुटखा की कालाबाजारी पर अंकुश लगाने की प्रशासन से मांग की है।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks