आठ ब्लॉकों में 12,457 प्रत्याशियों का भाग्य मतपेटिकाओं में बंद


एटा -दूसरे चरण में सोमवार को जनपद की आठ ब्लॉकों में हुए मतदान के बाद ग्राम प्रधान, ग्राम पंचायत सदस्य, बीडीसी और जिला पंचायत सदस्य पद के 12,457 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला मतपेटिकाओं में बंद हो गया। जिसका परिणाम दो मई को होने वाली मतगणना के बाद सामने आएगा।

सोमवार को मतदान के दौरान डीएम, एसएसपी, जोनल, सेक्टर मजिस्ट्रेटों ने पुलिस फोर्स के साथ गड़बड़ी करने वालों, चुनावी व्यवस्था बिगाड़ने वालों को जमकर सबक सिखाया।

सोमवार सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक हुए मतदान के दौरान 12 लाख 14 हजार 464 मतदाताओं में से 76 फीसदी वोटरों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। सुबह मतदान शुरू होते ही ग्राम प्रधान, ग्राम पंचायत सदस्य, बीडीसी और जिला पंचायत सदस्य पद के प्रत्याशियों के बिस्तरों पर भीड़ जुटना शुरू हो गई। उससे दोपहर तक मतदान प्रतिशत काफी अधिक रहा। सोमवार को मतदान के दौरान डीएम डा. विभा चहल, एसएसपी उदयशंकर सिंह, अपर जिलाधिकारी प्रशासन विवेक, एएसपी ओपी सिंह, सभी कोतवाली प्रभारी, थानाध्यक्ष सहित अद्र्ध सैनिक, पीएसी, पुलिस फोर्स ने मतदान केन्द्रों का सघन निरीक्षण किया। इसके अलावा सेक्टर, जोनल मजिस्ट्रेटों ने मतदान केन्द्रों पर जाकर स्थिति देखी।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks