
कोरोना से बेखौफ होकर जिलेभर में 65.22 प्रतिशत लोगों ने की पंचायत चुनाव के मतदान में हिस्सेदारी , सहोरी पोलिगं बूथ पर हुई मतपत्रों की लूट, सोशल डिसटेन्स की उडी धज्जियां
एटा (निशाकांत शर्मा) त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के दूसरे चरण में आज सोमवार को जिले की तीनों तहसीलों में छुटपुट घटनाओं को छोड़कर शाम पांच बजे तक मतदाताओ द्वारा 65.22 प्रतिशत मतदान में शांति पूर्ण तरीके से हिस्सेदारी किऐ जाने की खबर है ! जिले की अलीगंज तहसील क्षेत्र के अन्तर्गत ब्लॉक जैथरा के ग्राम सहोरी पोलिगं बूथ पर उपद्रवियों द्वारा डीएम डा विभा चहल एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक उदय शंकर सिंह की बेहद सख्ती को धता बताते हुऐ मतपत्रों के लूटे जाने से अफरा तफरी का आलम रहा तो वहीं ब्लॉक जैथरा के ही सदियापुर पोलिगं बूथ पर प्रधान पद के उम्मीदवारो के समर्थकों में एकपक्षीय मतों को डाले जाने की शिकायत पर फोर्स को साथ लेकर पहुंची जोनल मजिस्ट्रेट द्वारा विधिवत मतदान कराऐ जाने की व्यवस्था के पश्चात स्थिति सामान्य हो गई ! जिले में पचांयत चुनाव के मतदान का अधिकतम 68.62 प्रतिशत ब्लॉक सकीट का रहा तो वहीं सबसे कम 61.20 प्रतिशत ब्लॉक जैथरा का रहा ! जिलाधिकारी डा विभा चहल एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक उदय शंकर सिंह लाव लश्कर के साथ दर्जनो मतदान केन्द्रों पर निरीक्षण करते रहे तो वही अलीगंज क्षेत्र में अपर जिलाधिकारी प्रशासन विवेक कुमार मिश्र एवं अपर पुलिस अधीक्षक ओम प्रकाश सिंह व एसडीएम राजीव पान्डेय मय फोर्स के पोलिंग बूथों पर घूमते हुऐ स्थिति का अवलोकन करते रहे ! मतदान के दौरान समूचे जिले के पोलिंग बूथों पर पचास प्रतिशत लोग कोरोना के भय से मास्क लगाये हुऐ नजर आऐ लेकिन सोशल डिसटेन्सिगं की खुलेआम धज्जियां उडायी गई !