
एटा- थाना मारहरा पुलिस को मिली सफलता, दो अभियुक्त 18 पेटी अवैध देशी शराब के साथ गिरफ्तार। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री उदय शंकर सिंह के निर्देशन में अवैध शराब के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत थाना मारहरा पुलिस द्वारा दो शातिर शराब तस्करों को 18 पेटी अवैध देशी शराब के साथ गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गई है। घटनाक्रमानुसार दिनांक 18.04.2021 को थाना मारहरा पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर दो शातिर शराब तस्करों को बुढर्रा रोड शराब ठेका के सामने से समय करीब 8:30 बजे 18 पेटी अवैध देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया है। तथा दो नामजद व चार अज्ञात अभियुक्त मौके से फरार हो गए हैं। इस संबंध में अभियुक्तों के विरुद्ध थाना मारहरा पर मुअसं- 99/2021 धारा 60 आबकारी अधिनियम, 188, 269, 270 भादवि व 3 महामारी अधिनियम पंजीकृत कर थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पता-
- वंशीधर पुत्र किशोरी लाल निवासी मौहल्ला पैठ कस्बा व थाना मारहरा एटा
- गौरव पुत्र सुरेश निवासी नगला नथा थाना मिरहची जिला एटा।
फरार अभियुक्तों का नामपता
- सर्वेश उपाध्याय
- मुनीम सत्यम पुत्र ओमवीर सिहं निवासी जिन्हैरा थाना मिरहची एटा व 4 व्यक्ति नाम पता अज्ञात।
बरामदगी-
- 18 पेटी शराब देशी शराब प्रत्येक में 45 क्वार्टर।
गिरफ्तार करने वाला पुलिसबल-
- उ0नि0 श्री अभिमन्यु शर्मा
- का. अंकित कुमार
- का. जगवीर सिहं
- का. राहुल शर्मा