
पोलिंग बूथ पर उपद्रवियों का हमला, पुलिस से किया हथियार छीनने का प्रयास
150 से 200 पत्थरवाजों ने किया हमला
एटा। जनपद में 19 अप्रैल को सम्पन्न हो रहे पंचायत चुनावों के द्वितीय चरण में उपद्रवियों ने अलीगंज क्षेत्र के एक मतदान केंद्र पर 150 से 200 लोगों ने ईट पत्थरो से लैस होकर बैलट पेपर लूटने का प्रयास किया।
उपद्रवियों के हौसले इतने बुलंद थे कि न सिर्फ उन्होंने मतदान केंद्र लूटने का प्रयास किया बल्कि पुलिस फोर्स के हत्यार भी छीनने का असफल प्रयास किया। जिसे पुलिस वालों ने तत्परता दिखाते हुए उपद्रवियों पर बल प्रयोग कर मतदान केंद्र लूटने की योजना फेल कर दी।
उपद्रवी मौके से फरार
बूथ लूटे जाने की सूचना पर वहां भारी संख्या में पुलिस बल पहुंच गया काफी संख्या में पुलिस फोर्स देखकर उपद्रवी मौके से फरार हो गए।
उक्त घटना अलीगंज विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पुखरायां रतनपुर मतदान केंद्र पर घटी। जिसमें डेढ़ सौ से ज्यादा लोगों ने लाठी डंडा पत्थरों से लैस होकर मतदान केंद्र लूटने के उद्देश्य से मतदान केंद्र पर धावा बोल दिया और पथराव करते हुए विरोध करने पर मतदान केंद्र पर तैनात पुलिसकर्मियों के हथियार छीनने का प्रयास किया। लेकिन वहाँ तैनात मुख्य आरक्षी सुनील कुमार की बहादुरी और सक्रियता से मतदान केंद्र को लूटने से बचा लिया गया।
पुलिस ने उपद्रवियों पर बल प्रयोग कर उपद्रवियों को मतदान केंद्र से खदेड़ दिया। मतदान केंद्र पर बवाल की सूचना पर मौके पर पहुंची भारी संख्या में पुलिस फोर्स को देखकर बवाल कर रहे उपद्रवी फरार हो गए।
मुख्य आरक्षी के साहस की पूरे इलाके में चर्चा
अपने कर्तव्य के प्रति निष्ठावान मुख्य आरक्षी सुनील कुमार सिंह की बहादुरी के पूरे गांव में और पुलिस फोर्स में चर्चा हो रही है।
आरक्षी सुनील कुमार ने बताया कि डेढ़ सौ दो सौ उपद्रवी ईट पत्थर लेकर पोलिंग बूथ लूटने के लिए आ गए और बूथ में घुसने लगे जब उन्हें रोका तो उन लोगों ने पथराव कर दिया। उपद्रवियों से एक व्यक्ति को पुलिस ने पकड़ लिया जिसका फोटो भी खींच लिया है भीड़ के पथराव व दबाव के चलते उपद्रवी पीछे से मौका पाकर भाग गया।