
#Lucknow…
सीएम योगी की टीम -11 बैठक अपडेट
रेमेडेसिवर आदि दवाओं की कालाबाज़ारी करने वालों पर गैंगस्टर, एनएसए लगाया जाये – सीएम
◾रेमेडेसिवर सहित अन्य दवाओं की कोई कमी नहीं है, सभी जिलों में उपलब्धता सुनिश्चित रखी जाए – सीएम,
◾रेमेडेसिवर के 20000 से 30000 वायल आज प्रदेश को प्राप्त होंगे – सीएम,
◾प्रदेश में ऑक्सीजन के उत्पादन करने वाले सभी औद्योगिक इकाइयों से सम्पर्क साधकर समन्वय बनाकर ऑक्सीजन की आपूर्ति करायें, एमएसएमई मंत्री व एसीएस एमएसएमई मॉनिटरिंग करें – सीएम,
◾डीआरडीओ की सहायता से अगले 2 से 3 दिनों में 220 सिलिंडर वाला ऑक्सीजन प्लांट स्थापित हो जायेगा – सीएम,
◾बलरामपुर हॉस्पिटल में 225 बेड क्रियाशील हैं इसे बढ़ाकर 700 किया जाए, चिकित्सा शिक्षा मंत्री सुनिश्चित करें – सीएम,
◾100 बेड वाले अस्पतालों में ऑक्सीजन प्लांट लगायें जायें, विधायक निधि का इस्तेमाल करें – सीएम,
◾मास्क के अनिवार्य उपयोग को सख्ती से लागू कराया जाये, दूसरी बार पकड़े गए लोगों से 10000 रुपए जुर्माना लिया जाए, उनकी फोटो सार्वजनिक हो – सीएम,
◾प्रदेश में प्रतिदिन 2 लाख टेस्ट हो रहें, इन्हें और विस्तार दिया जाए – सीएम,
◾लखनऊ, बनारस, प्रयागराज, जैसे अतिप्रभावित जिलों में कोविड मरीजों के लिए बेड्स की मौजूदा संख्या को दुगना किया जाये – सीएम,
◾कोविड टेस्टिंग के लिये इक्छुक नई लैब्स को शासन से सहयोग किया जाये, क़्वालिटी से कोई समझौता न किया जाये – सीएम योगी।