मारहरा पुलिस को मिली सफलता, एक अभियुक्त अवैध असलहा कारतूस सहित गिरफ्तार

एटा – थाना मारहरा पुलिस को मिली सफलता, एक अभियुक्त अवैध असलहा कारतूस सहित गिरफ्तार। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री उदय शंकर सिंह के निर्देशन में व क्षेत्राधिकारी सदर श्री इरफान नासिर खान के नेतृत्व में जनपद में अवैध शस्त्र बरामदगी हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना मारहरा पुलिस द्वारा एक अभियुक्त दिगम्बर सिंह पुत्र घनश्याम सिंह निवासी हयातपुर माफी थाना मारहरा एटा को एक अवैध तमंचा व दो जिंदा कारतूस 315 बोर के साथ गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध थाना मारहरा पर मुअसं- 100/21 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत कर थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पता-
1- दिगम्बर सिंह पुत्र घनश्याम सिंह निवासी हयातपुर माफी थाना मारहरा एटा।

बरामदगी-
1- एक तमंचा व 2 कारतूस जिन्दा 315 बोर

गिरफ्तार करने वाला पुलिसबल-

  1. उ0नि0 श्री बलवन्त सिंह
  2. का0 राहुल शर्मा
  3. का0 मनोज कुमार

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks