अलीगंज में अनुपस्थित रहे 150 कार्मिकों पर एफआईआर के निर्देश

अलीगंज में अनुपस्थित रहे 150 कार्मिकों पर एफआईआर के निर्देश

एटा। अपर जिला मजिस्ट्रेट प्रशासन विवेक कुमार मिश्र ने सूचित किया है कि जनपद में त्रिस्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन 2021 को स्वतंत्र, निष्पक्ष, शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराया जाना है। जनपद में इस हेतु 19 अप्रैल को मतदान होगा। इस हेतु 18 अप्रैल को अलीगंज तहसील क्षेत्र के अन्तर्गत पोलिंग पार्टियों को अपने मतदेय स्थल हेतु रवाना किया जाना था। किन्तु लगभग 150 मतदान कार्मिक अनुपस्थित रहे, जिन्होंने अपने दायित्वों का निर्वहन करने में घोर लापरवाही बरती है। यह स्थिति अत्यंत खेदजनक होने के कारण अनुपस्थित रहे 150 कार्मिकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराकर विभागीय कार्यवाही करने हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं। इसके अलावा अन्य स्थानों से भी अनुपस्थित रहने वाले कार्मिकों पर एफआईआर दर्ज कराते हुए विभागीय कार्यवाही की जाएगी।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks