
कोरोना के खौफ से घरों में कैद रहे लोग, पुलिस चुनाव ड्युटी में पस्त फिर भी लॉक डाउन का हुआ शतप्रतिशत असर
एटा knls कोविड-19 के तीव्रगति से बढते प्रभाव को द्रष्टिगत रखते हुए उत्तर प्रदेश सरकार के द्वारा शनिवार की शाम 8 बजे से सोमवार की प्रातः 7 बजे तक घोषित किऐ गए लॉकडाउन के दौरान कोरोना महामारी के बढते खौफ से जिला मुख्यालय सहित तहसील क्षेत्र जलेसर एवं अलीगंज में आज रविवार को आवश्यक सेवाओं में क्लीनिक, हॉस्पीटल, मेडीकल स्टोर्स को छोडकर शतप्रतिशत लोग अपने अपने घरों में कैद रहे तो वहीं बाजारों में पूर्णतः सन्नाटे का आलम रहा ! त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों के दूसरे चरण के कल ( आज) जिले के अन्दर होने वाले मतदान के चलते समूचा जिला प्रशासन व पुलिस प्रशासन जहां अधिकारियों व पुलिस फोर्स की ड्युटियां लगाकर उनकी रवानगी करने में पस्त रहा तो वहीं कोरोना महामारी के बढते खौफ से प्रभावित होकर स्वत: व्यापारियों ने सुबह से ही अपने प्रतिष्ठान बन्द रखते हुए लॉक डाउन का शतप्रतिशत अनुपालन किया एवं दिन प्रतिदिन कोरोना मरीजों की संख्या बढते तथा जिले में कोरोना की चपेट में आकर हुई मौतों के इजाफे से घबराऐ लोगो ने अपने सुरक्षित जीवन के लिए घरों में ही कैद रहना मुनासिब समझा ! आज रविवार को जहां जिला मुख्यालय पर गांधी मार्केट, जीटी रोड, बाबूगंज, घंटाघर, सुभाष बाजार, अलीगंज तिराहा, आगरा रोड, रेलवे रोड, कचहरी रोड, ठंडी सडक, मेहता पार्क रोड, पीपल अड्डा,आदि बाजार सहित गलियों में खुलने वाली दुकानें भी पूर्णतः बन्द रहे तो वहीं जलेसर में घंटाघर, बडा बाजार चौराहा, नाला बाजार, दरगाह, पुलिस चौकी चौराहा सहित अन्य स्थानों पर भी बाजार बन्द रहे ! इसी तरह अलीगंज में गांधी मूर्ति बाजार, मातादीन चौराहा, पडाव, मैन मार्केट बदं रहे तथा लोग घरों के अन्दर ही रहना मुनासिब समझा ! जिले के अन्य कस्बो में भी लॉक डाउन के चलते सन्नाटा छाया रहा !