
एटा ! राज्य निर्वाचन आयोग ने त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों को शांति पूर्ण तरीके से समपन्न कराने के लिए लोक निर्माण विभाग उत्तर प्रदेश के विशेष सचिव गिरजेश कुमार त्यागी को त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव हेतु एटा जिले का प्रेक्षक नियुक्ति किया है ! प्रेक्षक गिरजेश कुमार त्यागी कासगंज रोड अनिक प्लांट निरीक्षण भवन में ठहरे हुऐ हैं ! उन्होने अपने मोबाइल नम्बर 9027289906 एवं 9451591440 को सार्वजनिक करते हुए कहा है कि यदि पंचायत चुनाव में मतदान के दौरान कही से भी कोई गडबडी किसी को नजर आती है तो वह उन्हें उनके इन नम्बरों पर कॉल करके शिकायत दर्ज करावें तथा सोमवार प्रात: 9 से 10 बजे तक व्यक्तिगत रूप से निरीक्षण भवन पर मिलकर भी शिकायत दर्ज करा सकते हैं !