डीएम व एसएसपी ने जोनल मजिस्ट्रेट, सेक्टर मजिस्ट्रेट व पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक

#Etah….

छोटी-छोटी घटनाओं को भी गंभीरता से लेना होगा
◾डीएम व एसएसपी ने जोनल मजिस्ट्रेट, सेक्टर मजिस्ट्रेट व पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक की गई।
◾डीएम, एसपी और राज्य निर्वाचन आयोग से आए पर्यवेक्षण अधिकारी ने चुनाव को लेकर विस्तार से अधिकारियों को समझाया। सभी को पूरी निष्ठा व ईमानदारी से काम करने के निर्देश दिए गए।
◾बैठक के दौरान पुलिस अधीक्षक उदय शंकर सिंह ने बताया कि मतदान केंद्रों पर यदि कोई भी समस्या है तो सबसे पहले सेक्टर मजिस्ट्रेट/सेक्टर पुलिस अधिकारी को ही सूचना मिलती है। इसलिये एक दूसरे से समन्वय स्थापित कर समस्याओं का निस्तारण करेंगे।
◾कोई भी अप्रिय सूचना मिलने पर जल्द से जल्द सम्बंधित बूथ पर पहुंचकर समस्या का निष्पक्षता पूर्वक निस्तारण कराए।
◾सभी छोटी-बड़ी घटनाओं की सूचना तुरंत ही उच्चाधिकारियों को भी दें।
◾दिव्यांग, बुजुर्ग व्यक्तियों के लिए मतदान स्थलों पर अतिरिक्त व्यवस्था करने हेतु निर्देशित किया गया।
◾मतदान केंद्रों में संवेदनशीन/अति संवेदनशील मतदेय स्थलों पर कानून व्यवस्था को सुकृढ़ बनाए जाने में किसी प्रकार की कोई लापरवाही नहीं होनी चाहिए।
◾कोरोना को लेकर ध्यान रखें कि कहीं भीड़-भाड़ न होने पाए। बूथ पर भीड़ भाड़ होने पर पूरी गंभीरता दिखाएं एवं चुनाव के दौरान शासन द्वारा जारी की गई कोरोना की गाइड लाइन का पूरा पालन कराएं।
◾इसके साथ ही सभी को मास्क व सैनिटाइजर का नियमित प्रयोग करते हुए चुनाव आयोग द्वारा कोरोना महामारी के संबंध में जारी गाइडलाइन का पालन करते हुए चुनाव संपन्न कराने हेतु निर्देशित किया गया। डीएम डा. विभा चहल ने सभी अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks