
कर्फ्यू में भी कर्मी और प्रत्याशियों को मिलेगी छूट
लखनऊ। शासन के निर्देशानुसार जिले में शनिवार की रात्रि आठ बजे से सोमवार की प्रातः सात तक 35 घंटे कोरोना कर्फ्यू लागू किया गया है। इस अवधि में रविवार को त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के दृष्टिगत प्रत्याशियों को विकास खंड मुख्यालयों तथा कलेक्ट्रेट से चुनाव चिन्ह आवंटन का कार्य होना है। उक्त को दृष्टिगत पंचायत चुनाव ड्यूटी में लगे कर्मियों तथा चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशियों को चुनाव चिन्ह प्राप्त किए जाने के लिए विकास खंड मुख्यालयों तथा कलेक्ट्रेट में आवागमन की अनुमति रहेगी। यह जानकारी दी है।