खेल खलिहानों से लौट रहे किसानों को भी हेलमेट के लिए रोक रही पुलिस,

खेल खलिहानों से लौट रहे किसानों को भी हेलमेट के लिए रोक रही पुलिस,
कल बाजार में छुटमलपुर के व्यापारियों ने पुलिस के खिलाफ किया था हंगामा….
फतेहपुर थाना पुलिस लोगों को कोविड-19 की गाइडलाइन का हवाला देकर डरा धमका रही है। जिससे लोग बेहद परेशान है कल छुटमलपुर मे बाइक सवारों को हेलमेट के बहने रोककर मास्क नहीं दर्शाकर चालान काटे। व्यापारियों ने हंगामा किया तो थाना पुलिस ने आज रूडकी रोड स्थित बडकलां चेक पोस्ट पर उन लोगों को ही रोकने लगी जो खेत से अपने घर लौट रहे हैं।
फतेहपुर थाना पुलिस के खिलाफ छुटमलपुर क्षेत्र के लोगों मे जबरदस्त आक्रोश है, कुछ लोग तो पुलिस की शिकायत करने के लिए अधिकारियों से मिलने का प्रोग्राम सेट करने में लगे हुए हैं। छुटमलपुर निवासी रोहित बंसल ने बताया कि वह अपने खेत से लौट रहे थे पुलिस ने उन्हें रोका और जबरन सीट बेल्ट नहीं लगाने का बहाना बनाकर चालान काट दिया। इसी तरह कल कस्बे में रोजा इफ्तारी के समय कस्बे के व्यापारियों के चालान हेलमेट के बहाने रोक कर मास्क लगे होने के बावजूद जुर्माना वसूला गया। व्यापारियों का गुस्सा बढ़ा तो पुलिस के खिलाफ हंगामा खड़ा कर दिया। थानाध्यक्ष मनोज चौधरी को जब इस बात का पता चला तो उसने व्यापारियों को समझा-बुझाकर शांत किया लेकिन पुलिस का रवैया लोगों के प्रति बदला नहीं है जिससे फतेहपुर पुलिस के खिलाफ क्षेत्र के लोगों मे जबरदस्त आक्रोश पनप रहा है।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks