कोरोना का कहर: यूपी डीजीपी कोरोना संक्रमित, रोशन जैकब ने संभाला लखनऊ जिलाधिकारी का प्रभार

*कोरोना का कहर: यूपी डीजीपी कोरोना संक्रमित, रोशन जैकब ने संभाला लखनऊ जिलाधिकारी का प्रभार* *लखनऊ ।* _कोरोना यूपी में जमकर कहर बरपा रहा है। शनिवार को प्रदेश के डीजीपी हितेश चंद्र अवस्थी भी कोरोना संक्रमित हो गए। इसके बाद उन्होंने खुद को आइसोलेट कर लिया है। वहीं, लखनऊ जिलाधिकारी अभिषेक प्रकाश के संक्रमित होने के बाद आईएएस अफसर रोशन जैकब ने जिलाधिकारी लखनऊ का प्रभार संभाला है। वह सचिव भूतत्व खनिकर्म व निदेशक के पद अपनी सेवाएं दे रहे हैं। इसके अलावा वह स्टाम्प रजिस्ट्रेशन के महानिरीक्षक की भी जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। आईएएस जैकब 2004 बैच के सचिव स्तर के अधिकारी हैं।_ _बता दें कि शुक्रवार को यूपी में 27,426 कोरोना के नए संक्रमित पाए गए हैं। वहीं, लखनऊ में रिकॉर्ड 6598 नए मरीज मिले हैं। जिसको देखते हुए प्रदेश में शनिवार रात आठ बजे से 35 घंटे का कर्फ्यू लगाया गया है। इस दौरान सभी जिलों में अग्निशमन विभाग स्वच्छता व सफाई का विशेष अभियान चलाकर सैनिटाइजेशन व फॉगिंग कराएगाा। यही नहीं, अगले आदेश तक पूरे प्रदेश में अब हर रविवार को साप्ताहिक बंदी रहेगी। जिन जिलों में कर्फ्यू लगाया गया है वह जारी रहेगा।_ _मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने टीम-11 के साथ शुक्रवार को वर्चुअल बैठक में मास्क न पहनने वालों पर कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। बिना मास्क बाहर निकलने पर पहली बार एक हजार रुपये जुर्माना लिया जाएगा। दूसरी बार 10 गुना ज्यादा जुर्माना देना होगा। अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश कुमार अवस्थी ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिए हैं। यही नहीं, शत प्रतिशत लोगों को मास्क पहनना व सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराना सुनिश्चित करना होगा। स्थानीय स्तर पर इसकी जिम्मेदारी थानेदारों की होगी। वहीं, वरिष्ठ पुलिस अधिकारी और प्रशासनिक अफसर इसके लिए चेकिंग अभियान चलाएंगे।_

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks