रेलवे क्रासिंग तोड़कर मालगाड़ी से टकराई कार, एक की मौत

रेलवे क्रासिंग तोड़कर मालगाड़ी से टकराई कार, एक की मौत
~पूर्वोत्तर रेलवे के कासगंज-मथुरा रेलमार्ग पर नासिरपुर रेलवे क्रासिंग का बैरियर~
कासगंज: पूर्वोत्तर रेलवे के कासगंज-मथुरा रेलमार्ग पर नासिरपुर रेलवे क्रासिंग का बैरियर तोड़कर गुरुवार देर रात एक कार मालगाड़ी से जा टकराई। कार काफी दूर तक ट्रेन के साथ घिसटती चली गई। कार सवार दोनों युवकों को उपचार के लिए अलीगढ़ ले जाया गया, जहा एक युवक ने दम तोड़ दिया।

हाथरस के सिकंदराराऊ क्षेत्र के गाव कपसिया निवासी 25 वर्षीय कमल सिंह दिल्ली में टैक्सी चलाते थे। वह दो दिन पूर्व पंचायत चुनाव में मतदान के लिए गाव आए थे। गुरुवार सुबह वोट डालने के बाद गाव के नेकसे के साथ रिश्तेदारी में एटा चले गए। वहा से देर शाम स्विफ्ट डिजायर कार से लौट रहे थे। तेज गति होने के कारण यह कार अनियंत्रित होकर पूर्वोत्तर रेलवे के ट्रैक पर अगसौली व मारहरा के बीच नासिरपुर के पास गेट संख्या 265 का बैरियर तोड़कर मालगाड़ी से टकरा गई। पुलिस की मदद से दोनों घायलों को स्वजन जवाहर लाल नेहरू (जेएन) मेडिकल कालेज अलीगढ़ ले गए। वहा कमल सिंह की मौत हो गई। नेकसे की हालात गंभीर बनी हुई है। हाथरस सिटी स्टेशन के सेक्शन इंजीनियर डीके केन ने बताया कि आरपीएफ ने कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks