
एटा ~ थाना जसरथपुर पुलिस को मिली सफलता, चेकिंग के दौरान एक अभियुक्त 30 क्वार्टर अवैध देशी शराब सहित गिरफ्तार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री उदयशंकर सिंह के निर्देशन व क्षेत्राधिकारी अलीगंज श्री राघवेन्द्र सिंह राठौर के नेतृत्व में थाना जसऱथपुर पुलिस द्वारा एक अभियुक्त को 30 क्वार्टर अवैध देशी शराब के साथ गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गई है। घटनाक्रमानुसार दिनांक 16.04.2021 को थाना जसरथपुर पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान एक अभियुक्त प्रदीप कुमार पुत्र खुशीराम निवासी नं0 ढाकन थाना जसरथपुर को 30 क्वार्टर अवैध देशी शराब सहित मुखबिर की सूचना पर मसूलिया तिराहे के पास से समय करीब 08.30 बजे गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत कर थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम-पता
- प्रदीप कुमार पुत्र खुशीराम निवासी नं0 ढाकन थाना जसरथपुर जनपद एटा बरामदगी का विवरण
1- 30 क्वार्टर अवैध देशी शराब
गिरफ्तार करने वाला पुलिस बल
- SI श्री गेंदालाल
- हे0का0 76 विनोद कुमार
- का0 1264 संजय कुमार