अवैध रुप से संचालित शराब फैक्टी का भंडाफोड़,रिपोर्ट निशाकांत शर्मा

एटा – थाना जलेसर पुलिस तथा जनपदीय स्वाट टीम की संयुक्त छापेमारी, अवैध रुप से संचालित शराब फैक्टी का भंडाफोड़, 1270 लीटर अवैध ईथायल अल्कोहल, तैयार की गई 66 क्वार्टर देशी शराब, 28 क्वार्टर गैरप्रांतीय देशी शराब, कैपसिलिंग मशीन, डिस्टिल वाटर प्लांट, भारी मात्रा में खाली क्वार्टर, होलोग्राम, रैपर तथा ढक्कन बरामद, दो शातिर शराब तस्कर गिरफ्तार। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री उदय शंकर सिंह के निर्देशन में अवैध शराब की बरामदगी व शराब माफियाओं की धर-पकड़ हेतु चलाए जा रहे अभियान के अन्तर्गत थाना जलेसर पुलिस तथा जनपदीय स्वाट टीम द्वारा अवैध शराब की फैक्ट्री चलाते हुए दो शराब तस्करों को गिरफ्तार कर 1270 लीटर ईथायल अल्कोहल, अवैध रुप से बनी शराब के क्वार्टर तथा भारी मात्रा में खाली पव्वे, होलोग्राम, रैपर तथा ढक्कन बरामद करने में सफलता प्राप्त की गयी है। घटनाक्रमानुसार दिनांक 15.04.2021 को थाना जलेसर पुलिस तथा जनपदीय स्वाट टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर संयुक्त कार्यवाही में थाना जलेसर क्षेत्रांतर्गत ग्राम नारऊ वीरनगर में पोल्ट्री फार्म की आड़ में चल रही अवैध शराब की फैक्ट्री का भंडाफोड़ कर दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है। मौके से प्लास्टिक केनों में भरा 1270 लीटर अल्कोहल, तैयार की गई 66 क्वार्टर देशी शराब, 28 क्वार्टर गैरप्रांतीय देशी शराब, कैपसिलिंग मशीन, डिस्टिल वाटर प्लांट, भारी मात्रा में खाली क्वार्टर, होलोग्राम, रैपर तथा ढक्कन बरामद किये गये है। पुलिस बल को देख फैक्ट्री संचालक सहित तीन अभियुक्त अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकले। पूछताछ में गिरफ्तार अभियुक्तों ने बताया कि यह अवैध शराब फैक्ट्री वह काफी समय से चला रहे हैं, तथा निर्मित शराब को एटा, फिरोजाबाद तथा आसपास के जिलों में बिक्री करते हैं। इस प्रकार इस अवैध धन्धे में संलिप्त अभियुक्तगण अपने व्यक्तिगत लाभ के लिये अवैध रूप से शराब तैयार कर उ0प्र0 राज्य में बेचने हेतु अधिक शराब बनाकर एवं उस पर रैपर, होलोग्राम तथा ढक्कन लगाकर उ0प्र0 सरकार के राजस्व को नुकसान पहुँचा रहे हैं। इस संबंध में अभियुक्तों के विरुद्ध थाना जलेसर पर मुअसं- 122/2021 धारा 60, 60(क), 63 आबकारी अधिनियम तथा 259, 260, 420, 467,468, 471 भादंवि पंजीकृत कर थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है, साथ ही फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु सार्थक प्रयास किये जा रहे हैं।

गिरफ्तार अभियुक्तों का नामपताः-

  1. नैना उर्फ टीटू पुत्र तेजपाल निवासी नारऊ वीरनगर थाना जलेसर एटा।
  2. प्रमोद पुत्र रामबहादुर निवासी नारऊ वीरनगर थाना जलेसर एटा फरार अभियुक्तों का नामपता-
    1- नीटू उर्फ नितेन्द्र पुत्र भीष्मपाल जादौन निवासी नारऊ वीरनगर थाना जलेसर एटा
    2- रोहताश पुत्र सुरेश यादव निवासी अताउल्लापुर थाना जलेसर एटा
    3- यूनुस पुत्र कयूम निवासी नारऊ वीरनगर थाना जलेसर एटा बरामदगी
    1- 1270 लीटर अल्कोहल
    2- 66 क्वार्टर तैयार देशी शराब, 28 क्वार्टर गैरप्रांतीय अवैध देशी शराब
    3- कैपसिलिंग मशीन, डिस्टिल वाटर प्लांट
    4- भारी मात्रा में रेपर, क्यु आर कोड, होलोग्राम, ढक्कन तथा खाली क्वार्टर

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks