युवती की हत्या कर शव नदी में फेंका, दुष्कर्म की आशंका

युवती की हत्या कर शव नदी में फेंका, दुष्कर्म की आशंका
~सिर व चेहरे पर चोट के निशान हत्या करने के बाद नदी में फेंका शव नहीं हो पाई शिनाख्त पूर्व प्रधान ने दर्ज कराया मुकदमा~
एटा: बागवाला थाना क्षेत्र में युवती की सिर में चोट पहुंचाकर हत्या करने के बाद शव को काली नदी में फेंक दिया गया। शव की शिनाख्त नहीं हो सकी। हत्या से पूर्व दुष्कर्म की भी आशंका जताई जा रही है।

मंगलवार देर शाम ग्राम जलालपुर पलरा के पूर्व प्रधान योगेश कुमार ने पुलिस को सूचना दी कि गांव के समीप काली नदी में युवती का शव देखा गया है। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव को बाहर निकलवाया। उसके सिर व चेहरे पर चोट के निशान थे। माना जा रहा है कि युवती की हत्या करने के बाद शिनाख्त से बचने के लिए शव को नदी में फेंका गया है। हत्या से पूर्व आरोपितों द्वारा दुष्कर्म किए जाने की भी आशंका जताई जा रही है।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में युवती की सिर में चोट पहुंचाकर हत्या करना दर्शाया गया है। दुष्कर्म की पुष्टि के लिए दो स्लाइड भी तैयार की गई हैं। एसओ बागवाला रामकेश राजपूत ने बताया कि युवती की हत्या किसी दूसरी जगह करने के बाद शव को नदी में फेंका गया है। पूर्व प्रधान की तहरीर पर अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks