
जनपद एटादिनांक 14.04.2021 को थाना अवागढ पुलिस द्वारा चैकिंग के दौरान आचार संहिता का उल्लंघन कर बिना अनुमति वाहन से रोड पर प्रचार करने तथा कोरोना महामारी के संबंध में 06 अभियुक्तों सिद्धार्थ पुत्र अशोक कुमार निवासी शिव सिंह पुर थाना कोतवाली नगर एटा, रिन्कू उर्फ नरेन्द्र पुत्र धर्मवीर सिंह निवासी नगला बनवारी थाना कोतवाली नगर एटा, अभय उर्फ आनन्द पुत्र मौजीराम निवासी शिवसिंहपुर थाना कोतवाली नगर एटा, विशाल उर्फ मोनू पुत्र देवऋषि निवासी शिवपुर थाना कोतवाली नगर एटा तथा दो अन्य फरार अभियुक्तों के विरुद्ध थाना अवागढ पर मु.अ.सं.- 103/21 धारा 171(च),171(जी), 188, 269 भादंवि पंजीकृत किया गया है तथा प्रचार के लिए प्रयोग में लाई गई गाड़ी संख्या UP 82 Z 5100 महिन्द्रा TUV 300 सफेद कलर के कागजात ना होने पर धारा 207 एमवी एक्ट के तहत सीज की कार्यवाही कर प्रकरण में थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।