
कोरोना का कोहराम, सभी राज्यों के राज्यपालों के साथ बैठक करेंगे PM मोदी
मुंंबई-भारत में कोरोना की दूसरी लहर से हाहाकार मचा है ऐसे में महाराष्ट्र में परिस्थिति सबसे चिंताजनक है यहां बुधवार 14 अप्रैल से कोरोना कर्फ्यू लगाया जा रहा है इसमें सिर्फ जरूर सेवाओं को ही छूट दी गई हैं दूसरी तरफ देश में कोरोना की बेलगाम रफ्तार के बाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी बुधवार 14 अप्रैल को सभी राज्यों के राज्यपालों के बैठक के करेंगे इस बैठक में उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडु भी शामिल होंगे सभी राज्यों के गवर्नर के साथ प्रधानमंत्री की इस बैठक को बेहद अहम माना जा रहा है क्योंकि अब महाराष्ट्र के बाद कई अन्य राज्यों में भी कोरोना बेकाबू होता नजर आ रहा है ऐसे में दिल्ली और उत्तर प्रदेश में भी हालात गंभीर दिख रहे हैं
दौरान कोरोना के लगातार बढ़ते कहर के बीच प्रधानमंत्री मोदी ने 8 अप्रैल को सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक की थी इस बैठक में प्रधानमंत्री मोदी ने लॉकडाउन जैसी किसी भी संभावना से इनकार किया था उन्होंने वैक्सीनेशन और कोरोना के मामलों की ट्रेसिंग के लिए अधिक से अधिक टेस्टिंग पर जोर देने को कहा था तब पीएम ने सभी राज्यों के राज्यपालों को भी कोरोना के खिलाफ मुहिम में शामिल करने की बात कही थी । पीएम मोदी ने कहा था कि मुख्यमंत्रियों पर काम का दवाब होने के बाद अब राज्यपालों को भी कोरोना के खिलाफ लड़ाई में शामिल होना चाहिए
दौरान महाराष्ट्र में कोरोना की रफ्तार बेकाबू होने के बाद 14 अप्रैल बुधवार से राज्य में सख्त प्रतिबंध लागू हो रहे हैं रात 8 बजे से पूरे महाराष्ट्र में कोरोना कर्फ्यू लगाया गया है मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने कहा कि “ब्रेक द चेन” के तहत अब राज्य में धारा 144 लागू की है साथ ही अगले 15 दिनों तक केवल जरूरी काम के लिए ही बाहर लोग निकल पाएंगे इस दौरान एसेंशियल सर्विस के अलावा सबकुछ बंद रहेगा सार्वजनिक परिवहन सेवाएं चालू रहेंगी महाराष्ट्र में यह करने की जरूरत इसीलिए पडी क्योंकि मरीजों की बढ़ती संख्या डरावनी है स्वास्थ्य सुविधा कम पड़ती हुई दिखाई दें रही है सरकार एक महीने के लिए राशन की व्यवस्था करेगी, जिसका लाभ साढ़े 7 करोड़ लोगों को मिलेगा । स्वास्थ्य सुविधा में जहां जैसी जरूरत है उसके अनुसार व्यवस्था की जा रही है जहां बेड्स, ऑक्सीजन , वेंटिलेटर, आइसोलेशन, कोरोंटीन सेंटर्स बढ़ा रहे है पर इन सब के लिए डॉक्टर्स कर्मचारियों की भी जरूरत होगी