
एटा।अग्निशमन सेवा दिवस पर शहीदों को श्रद्धांजलि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री उदय शंकर सिंह द्वारा अग्निशमन विभाग कार्यालय में आयोजित एक समारोह में अग्निशमन सेवा दिवस शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई साथ ही अग्निशमन अधिकारियों और कर्मचारियों ने 1944 में मुंबई के बंदरगाह में खड़े इंग्लैंड के फोर्ट स्ट्रिकेन जहाज में भीषण अग्निकांड में शहीद हुए कर्मचारियों को श्रद्धांजलि अर्पित की और सेवा भावना के अनुरूप कार्य करने का संकल्प लिया। अग्निशमन अधिकारी राहुल गौतम ने बताया कि 1944 में मुंबई में नौ हजार टन वाले जहाज में अचानक आग लग गई थी। और अग्निकांड के दौरान हुए विस्फोट में अग्निशमन का कार्य करते हुए 66 कर्मचारी शहीद हो गए थे। तब से उन शहीदों की याद में 14 अप्रैल को अग्निशमन दिवस मनाया जाता है। उन्होंने बताया कि अग्निशमन सुरक्षा सप्ताह 20 अप्रैल तक मनाया जाता है। कार्यक्रम में अन्य कर्मचारी मौजूद थे। वहीं अग्नि शमन विभाग द्वारा अग्नि सुरक्षा सप्ताह के संबंध में फायर ब्रिगेड गाड़ियों की रैली निकाली गई साथ ही लोगों को जागरूक करने के लिए पंफलेट भी बांटे गए। इसके बाद नगर में कई स्थानों पर जागरूकता रैली निकाली गई। लोगों को आग से बचाव के गुर सिखाए गए। इस दौरान प्रचार- प्रसार सामग्री और पंफलेट आदि का वितरण किया गया। एक सप्ताह तक सार्वजनिक स्थलों, स्कूलों और कॉलेजों में फायर सर्विस की तरफ से आग से बचाव के तरीके बताए जाएंगे।