कोरोना : सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव पॉजिटिव, खुद को आइसोलेट किया, ट्वीट कर दी जानकारी

*कोरोना : सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव पॉजिटिव, खुद को आइसोलेट किया, ट्वीट कर दी जानकारी* *लखनऊ।* _अखिलेश यादव ने ट्वीट किया कि अभी-अभी मेरी कोरोना टेस्ट की रिपोर्ट पॉज़िटिव आई है। मैंने अपने आपको सबसे अलग कर लिया है व घर पर ही उपचार शुरू हो गया है।_ _समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। उन्होंने खुद को आइसोलेट कर लिया है। इसकी जानकारी उन्होंने खुद ट्वीट कर दी।_ _उन्होंने ट्वीट किया कि अभी-अभी मेरी कोरोना टेस्ट की रिपोर्ट पॉज़िटिव आई है। मैंने अपने आपको सबसे अलग कर लिया है व घर पर ही उपचार शुरू हो गया है।_ _पिछले कुछ दिनों में जो लोग मेरे संपर्क में आये हैं, उन सबसे विनम्र आग्रह है कि वो भी जांच करा लें। उन सभी से कुछ दिनों तक आइसोलेशन में रहने की विनती भी है।_ _अभी-अभी मेरी कोरोना टेस्ट की रिपोर्ट पॉज़िटिव आई है। मैंने अपने आपको सबसे अलग कर लिया है व घर पर ही उपचार शुरू हो गया है।_ _पिछले कुछ दिनों में जो लोग मेरे संपर्क में आये हैं, उन सबसे विनम्र आग्रह है कि वो भी जाँच करा लें। उन सभी से कुछ दिनों तक आइसोलेशन में रहने की विनती भी है। — Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) April 14, 2021 बता दें कि अखिलेश यादव को पिछले कई दिनों से हल्का बुखार था जिसके बाद उन्होंने सैंपल दिया था और आज यानी बुधवार को आई उनकी रिपोर्ट में उन्हें कोरोना पॉजिटिव करार दिया गया है। उन्होंने स्वास्थ्यकर्मी द्वारा सैंपल लेने की तस्वीर ट्विटर पर डाली थी और प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधा था।_ _उन्होंने ट्वीट कर कहा था कि उत्तर प्रदेश में कोरोना से जो हाहाकार मचा है उसके लिए भाजपा सरकार को जवाब देना होगा कि उसने कोरोना पर नियंत्रण पाने का झूठा ढिंढोरा क्यों पीटा?_ _टीका, टेस्ट, डॉक्टर, बेड, एंबुलेंस की कमी; टेस्ट रिपोर्ट में देरी व दवाई की कालाबाज़ारी पर भाजपा सरकार चुप क्यों है? उन्होंने पूछा कि स्टार प्रचारक कहां हैं? हालांकि, शाम को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कई करीबी अधिकारी भी कोरोना संक्रमित हो गए जिसके बाद सीएम योगी ने भी खुद को आइसोलेट कर लिया था।_ _तेजी से फैल रहे कोरोना संक्रमण ने 18 हजार का आंकड़ा पार कर लिया बता दें कि उत्तर प्रदेश में तेजी से फैल रहे कोरोना संक्रमण ने 18 हजार का आंकड़ा पार कर लिया है। मंगलवार को रिकॉर्ड 18021 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई। वहीं, 85 मरीजों की मौत भी हुई है। तेजी से फैलते संक्रमण ने सीएम कार्यालय को भी चपेट में ले लिया है।_ _मुख्यमंत्री के करीबी अफसरों अपर मुख्य सचिव शशि प्रकाश गोयल, विशेष सचिव अमित कुमार सिंह, ओएसडी अभिषेक कौशिक के अलावा एक निजी सचिव व एक निजी सहायक में संक्रमण की पुष्टि हुई है। इसके बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने खुद को आइसोलेट कर लिया है। अब वे सभी काम वर्चुअली कर रहे हैं।_ _संक्रमण के मुख्यमंत्री कार्यालय तक पहुंच जाने से शासन में हड़कंप मच गया है। मुख्यमंत्री के साथ रहने वाले तीन अफसरों के साथ निजी सचिव जयशंकर व निजी सहायक प्रताप के संक्रमित होने की पुष्टि होने के बाद मुख्यमंत्री कार्यालय से लेकर उनके सरकारी आवास तक सतर्कता बरती जा रही है। शासन व सरकार में बेहद अहम जिम्मेदारी निभाने वाले कई अन्य अफसर भी कोरोना पॉजिटिव हुए हैं।_

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks