महाराष्ट्र में लॉकडाउन नही लेकिन सख्त पाबंदियां लगीं, ‘ब्रेक द चैन’ अभियान की शुरुआत, परीक्षा पर रोक, आर्थिक सहायता मिलेगी

महाराष्ट्र में लॉकडाउन नही लेकिन सख्त पाबंदियां लगीं, ‘ब्रेक द चैन’ अभियान की शुरुआत, परीक्षा पर रोक, आर्थिक सहायता मिलेगी

महाराष्‍ट्र में कोरोना की बेकाबू रफ्तार पर मुख्‍यमंत्री उद्धव ठाकरे ने आज राज्‍य की जनता को संबोधित किया. उद्धव ठाकरे ने महामारी को मात देने के लिए कल रात से ‘ब्रेक द चेन’ मुहिम का ऐलान किया है. जिसके तहत राज्‍य में 15 दिनों का सख्‍त कर्फ्यू रहेगा. इस दौरान मुख्‍यमंत्री ने राज्‍य की जनता से अपील करते हुए कहा कि केवल जरूरी काम होने पर ही घर से बाहर निकलें. 14 अप्रैल से 15 दिन के लिए रात 8 बजे से सुबह 7 बजे तक धारा 144 लागू रहेगी. सीएम ने कहा कि महाराष्ट्र में ऑक्सीजन की किल्लत है जिसपर केंद्र से सहयोग की अपील की. परीक्षाओं को भी आगे बढ़ा दिया गया है. साथ ही 12 लाख निर्माण श्रमिकों को 1500 रुपये की राहत, फेरी वालों और रिक्क्षा चालकों को आर्थिक मदद का एलान भी किया. वहीं अगले 1 महीने के लिए 7 करोड़ लोगों को 3 किलो गेहूं और 3 किलो चावल भी उपलब्ध कराया जाएगा. हालांकि बैंकिंग व अन्य जरूरी सेवाएं जारी रहेंगी.

उद्धव ठाकरे ने कहा कि महाराष्ट्र में मौत का आंकड़ा सबसे ज्यादा है. राज्य पर काफी दबाव आ गया है. आज चारो तरफ से हमपर दबाव है, ऑक्सीजन की कमी है. कब तक हम केवल चर्चा करते रहेंगे. ये जो समय है अगर एकबार हमारे हाथ से निकल गया तो बहुत दिक्कत होगी. उन्‍होंने कहा कि हमें टीकाकरण को बहुत बढ़ाना होगा. शायद हम इसको खत्म नहीं कर पाएं लेकिन कोरोना की लहर को जरूर कम कर सकते हैं. अभी तक हम इस लहर के पीक तक पहुंचे हैं या नहीं ये नहीं मालूम. ये कहां तक पहुंचेगा नहीं पता.

उद्धव ठाकरे ने कहा कि पिछले साल जिद और संयम की वजह से कोरोना पर हमने नियंत्रण पाकर दिखाया था. लेकिन इसबार जो लहर है वो काफी खतरनाक है. 15 दिन बाद कितने केस होंगे ये कहना मुश्किल है. हम लड़ेंगे और इस जंग को जीतेंगे. मरीजों की जो संख्या बढ़ रही है वो भयावह है. दवाइयां कम पड़ रही है. आने वाले दिनों में हम इस स्वास्थ्य सेवा को बढ़ाने वाले हैं. जो जो करना संभव है, हम वो कर रहे हैं. अब कड़े कदम उठाने का वक्त आ गया है. मैं लॉकडाउन की बात नहीं कर रहा हूं लेकिन कुछ पाबंदियां जरूरी है. रोजी रोटी जरूरी है. जान बचाना भी जरूरी है. जान बचाना आज सबसे बड़ा मुद्दा है.

हम आपको बताते हैं किन चीजों पर छूट रहेंगे और किसपर लागू होगी पाबंदी-

  • महाराष्‍ट्र में धारा 144 लगा दी गई है. अगले 15 दिन के लिए पूरा राज्य में बेवजह घूमने पर पूरी पाबंदी. किसी भी व्यक्ति को आवश्यक काम होने पर ही घरों से निकलना होगा.
  • जरूरी सेवाओं को छोड़कर राज्य में सबकुछ बंद रहेगा. लोकल, बसें समेत पब्लिक ट्रांसपोर्ट के सभी साधन खुले रहेंगे.
  • ई-कॉमर्स और पेट्रोल पंप खुले रहेंगे. बैंक में कामकाज जारी रहेंगे. होटल टेक अवे और होम डिलिवरी देंगे.
  • कंस्ट्रक्शन से जुड़े लोग कामगारों की कंस्‍ट्रक्‍शन साइटों के पास ही रहने की व्‍यवस्‍था करें.

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks