
जनपद एटा कृपया अवगत कराना है थाना सकरौली पुलिस द्वारा आचार संहिता का उल्लंघन करते हुए जिला पंचायत सदस्यगणों के 06 समर्थकों 1.परवेज अली पुत्र मुख्तार अली, 2.नदीम पुत्र बादशाह अली खाँ निवासीगण मकसूदपुर थाना जलेसर एटा, 3. मो० नाजिम पुत्र मुस्तकी, 4. सन्तोष पुत्र पोखपाल निवासीगण भोपतपुर थाना निधौली कलां एटा, 5. विष्णु पुत्र विद्याराम निवासी ग्राम नगवई थाना जलेसर एटा, 6. जीवन किशोर पुत्र हरप्रसाद निवासी नाहरपुर थाना जलेसर एटा को बिना अनुमति के तीन गाड़ियों के साथ प्रचार सामग्री (763 पैंपलेट, 480 पोस्टर, 1400 मतदान नमूना प्रपत्र) सहित गिरफ्तार किया गया है। जिसके संबंध में थाना सकरौली पर मुअसं- 39/21 धारा 127A पुस्तक विज्ञापन मुद्रण पर प्रतिबंध एक्ट, धारा 171(च), 188 भादंवि तथा मुअसं- 40/21 धारा 127A पुस्तक विज्ञापन मुद्रण पर प्रतिबंध एक्ट, धारा 171(च), 188 भादंवि पंजीकृत कर तीनों गाडियों को धारा 207 MV ACT के अन्तर्गत सीज कर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।