घर में सो रही महिला की निर्मम हत्या, प्रधान प्रत्याशी वोट मांगने पहुंचे तो चला

आगरा: घर में सो रही महिला की निर्मम हत्या, प्रधान प्रत्याशी वोट मांगने पहुंचे तो चला घटना का पता.बाह क्षेत्र में आज की सुबह उसका शव घर में ही चारपाई पर पड़ा मिला। परिवार के अन्य लोग दूसरे कमरों में सो रहे थे। हत्या की जानकारी होने पर परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।

थाना बाह के गांव रुधमली निवासी मिथलेश (52) पत्नी स्वर्गीय राकेश सिंह का शव घर में ही चारपाई पर पड़ा मिला है। परिजनों के अनुसार मिथलेश सोमवार रात को मकान में पड़े टीन शेड के नीचे सोईं थीं। मृतका का छोटा बेटा प्रांशू और जेठानी उर्मिला दूसरे कमरों में सो रहे थे। बड़ा बेटा जीतू खेत पर था। रात में किसी ने मिथलेश की हत्या कर दी।

आज मंगलवार की सुबह प्रधान प्रत्याशी वोट मांगने पहुंचे। उन्होंने परिवार के लोगों को जगाया। उन्होंने जब टीनशेड में जाकर देखा सन्न रह गए। मिथलेश का रक्तरंजित शव चारपाई पर पड़ा था। उनकी गर्दन को धारदार हथियार से काटा गया। सूचना मिलते ही थाना पुलिस के साथ एसडीएम अब्दुल वासित, सीओ रवि गुप्ता पहुंच गए।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks