शराब की पार्टी देते हुये दो व्यक्तियों को पुलिस ने पकड़ा


जनपद एटा कृपया अवगत कराना है कि दिनांक 12.04.2021 को थाना अवागढ़ पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान आचार संहिता का उल्लंघन कर ग्राम वीरनगर में प्राइमरी स्कूल के अन्दर त्रिस्त्ररीय पंचायत चुनाव में मतदाताओं को शराब की पार्टी देते हुये दो व्यक्तियों 1. शशीकान्त पुत्र राजबादुर निवासी ठण्डी सडक कस्वा व थाना कोतवाली नगर जिला एटा 2. मुकेश पुत्र साधू सिह निवासी नगला छैया थाना अवागढ जिला एटा को मौके से गिरफ्तार किया गया है, तथा 09-10 व्यक्ति मौके से भाग गये। जिसके सम्बन्ध में थाना अवागढ़ पर *मु0अ0सं0 - 102/21 धारा 171(च), 171 (ई), 188, 269, 270 भादवि व 3 महामारी अधिनियम* पंजीकृत कर अभियुक्तों से सम्बन्धित एक स्कार्पियो गाड़ी नम्बर UP 82 Q 2021 व मोटरसाइकिल जिसके क्रमशः नम्बर UP 82 AJ 1739 हीरो सीडी डीलक्स व UP 82 R 7930 बजाज डिस्कवर थाना लाकर सीज किये गये हैं। थाना स्तर से अग्रिम वैधानिक आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks