हर हाल में कैंसिल हो 10वीं 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की केंद्र से अपील- हर हाल में कैंसिल हो 10वीं 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं

कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों से चिंतित दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने केंद्र सरकार से अपील की है कि 10वीं और 12वीं की बोर्ड की परीक्षा को रद्द किया जाए. उन्होंने कहा है कि विद्यार्थियों को किसी दूसरे तरीके से पास करने का तरीका निकाला जा सकता है लेकिन बढ़ते संक्रमण को देखते हुए परीक्षा हर हाल में कैंसिल होनी चाहिए.

देश के तमाम राज्यों की तरह राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में भी कोरोना संक्रमण के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं. वहीं बढ़ते मामलों को देखते हुए दिल्ली की अरविंद केजरीवाल सरकार भी संक्रमण की रोकथाम हेतु आवश्यक कदम उठा रही है. वहीं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बढ़ते मामलों को देखते हुए केंद्र सरकार से अपील की है कि 10वीं और 12वीं की बोर्ड की परीक्षाओं को रद्द कर दिया जाए.

केजरीवाल ने कहा है कि, ” सीबीएसई एग्जाम में 6 लाख बच्चे दिल्ली में परीक्षाओं में बैठेंगे, मेरी हाथ जोड़कर केंद्र सरकार से अपील है कि सीबीएसई की परीक्षाओं को कैंसिल किया जाए और बच्चों को पास करने का कोई दूसरा तरीका हो सकता है लेकिन परीक्षा हर हाल में रदद् होनी चाहिए. उन्होंने ये भी कहा कि परीक्षाओं के दौरान 1 लाख अध्यापक शामिल होंगे इस वजह से संक्रमण फैलने का पूरा अंदेशा है.

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks