
महिला ने की आत्महत्या, दो ने किया प्रयास मगर विफल
एटा – घरेलू क्लेश में अलग-अलग तीन महिलाओं ने विषाक्त पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिवारीजन जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। चिकित्सक ने एक महिला को मृत घोषित कर दिया।
जिला हाथरस थाना सिकंदराराऊ के गांव गोपालपुर निवासी प्रियंका (20) पत्नी प्रदीप को परिवारीजन सोमवार दोपहर को बेहोश हालत में जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। चिकित्सक को घरवालों ने बताया कि विषाक्त पदार्थ खा लिया। चिकित्सक ने महिला को मृत घोषित कर दिया। थाना रिजोर के गांव नगला शंकर निवासी मधुवाला को परिवारीजन की रविवार की देर शाम, शहर के मोहल्ला किदवई नगर निवासी सीमा को देर रात परिवारीजन जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। चिकित्सक को घरवालों ने बताया कि विषाक्त पदार्थ खा लिया है। दोनों महिलाओं का उपचार चल रहा है।