
*न्यायालय परिसर में स्थित ए0डी0आर0 सेन्टर व मीडिएशन सेन्टर पर विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन सम्पन्न* *एटा।* राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण एवं राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के दिशा-निर्देश तथा माननीय अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण/जनपद न्यायाधीश एटा के निर्देशानुसार आज दिनांक 12.04.2021 को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण एटा के तत्वावधान में न्यायालय परिसर में स्थित ए0डी0आर0 सेन्टर व मीडिएशन सेन्टर पर विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण एटा श्रीमती साधना कुमारी गुप्ता द्वारा किया गया। जिसमें उपस्थित अधिवक्तागण, वादकारीगण की समस्या को सुना एवं ए0डी0आर0 व मध्यस्थता केन्द्र के संबंध में उन्हेे विधिक जानकारियों के प्रति जागरूक किया गया तथा सचिव द्वारा वैकल्पिक विवाद समाधान(ADR) के बारे में मूलभूत ज्ञान की महत्वपूर्ण जानकारियां दी गयी तथा ADR कानूनी प्रणाली, कानून कार्यवाही और प्रक्रियाओं के बारे में भी विशेष जानकारी दी और लोगों को कोविड-19 से संरक्षण और लोगों की प्रतिरोध क्षमता बढाने तथा होम्योपैथिक दवा ilnfluenzium 1M के बारे में विशेष जानकारिया दी और बताया कि इसके उपयोग से आप अपनी प्रतिरोधक