कोरोना का अटैक जारी, इंटर तक के स्कूल तीस अप्रेल तक बंद

कोरोना का अटैक जारी, इंटर तक के स्कूल तीस अप्रेल तक बंद
~कोरोना का हमला निरंतर जारी है। जनपद में प्रतिदिन नएमरीज निकल रहे~
एटा: कोरोना का हमला निरंतर जारी है। जनपद में प्रतिदिन नएमरीज निकल रहे हैं। जिससे जनमानस में डर बैठ रहा है। रविवार को 27 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इनकी आरटीपीसीआर और एंटीजन जांच की गई थी। रोडवेज बस स्टैंड पर 10 लोग संक्रमित मिले हैं। सभी को होम आइसोलेट किया गया है। इस बीच जिलेभर में टीका उत्सव शुरू हो गया। मुख्यमंत्री और राज्यपाल 12, 13 अप्रैल को प्रबुद्धजनों से बात करेंगे, जबकि कक्षा 1 से लेकर इंटर तक के स्कूल 30 अप्रैल तक बंद कर दिए गए हैं।

रविवार को आई कोरोना जांच रिपोर्ट में अवागढ़ हाउस में 3 पुरुष व 1 महिला पाजिटिव पाए गए, जबकि होली मुहल्ले का 1 युवक ही संक्रमित हुआ है। सोंसा में 1 महिला, बीएसए आफिस में 1 कर्मचारी संक्रमित पाया गया, जबकि 7 लोगों ने जेएन मेडिकल कालेज अलीगढ़ में जांच कराई थी। यह सभी लोग संक्रमित पाए गए हैं। इनमें जलेसर और अवागढ़ के तीन लोग भी शामिल हैं। कुल 27 नए केस सामने आए हैं। इधर राज्य सरकार के आदेश पर बीएसए संजय सिंह, जिला विद्यालय निरीक्षक मिथिलेश कुमार ने कक्षा 1 से लेकर इंटर तक के स्कूल 30 अप्रैल तक बंद करने के आदेश दिए हैं। हालांकि जिन विद्यालयों में परीक्षाएं हैं, वे यथावत जारी रहेंगी। इसके अलावा विद्यालयों का स्टाफ स्कूल जा सकता है। इस पर रोक नहीं लगाई गई। टीकाकरण पर जोर बढ़ते कोरोना संक्रमण को देखते हुए टीकाकरण पर जोर दिया जा रहा है। इसके लिए रविवार से टीकाकरण उत्सव की भी शुरुआत हो गई। हालांकि पहले दिन टीकाकरण चलता रहा। जिलाधिकारी डा. विभा चहल ने बताया कि टीका उत्सव के दौरान मुख्यमंत्री एवं राज्यपाल, प्रबुद्धजनों से बातचीत करेंगे। सभी चिकित्साधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे टीका उत्सव सफलतापूर्वक मनाएं। इस बीच राजा का रामपुर में टीका उत्सव के तहत 57 लोगों के कोरोना वैक्सीन लगाई गई, जबकि अन्य सभी केंद्रों पर भी टीकाकरण का काम जारी रहा।
व्यापार मंडल की अपील

उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष प्रदीप गुप्ता ने सभी व्यापारियों से अपील की है कि वे मास्क और दस्ताने पहनकर ही अपना सामान बेचें। जो ग्राहक मास्क न लगाए हों, उन्हें प्रेरित करें। कोरोना के कारण दुकानदारों को सावधानी बरतना जरूरी है।
बाजारों में नहीं हो रहा गाइडलाइन का पालन

शहर के बाजारों में कोविड 19 गाइड लाइन का पालन नहीं हो रहा। तमाम दुकानदार मास्क नहीं लगा रहे और ग्राहक भी बिना मास्क के पहुंच जाते हैं। सबसे ज्यादा स्थिति बाबूगंज, घंटाघर गांधी मार्केट आदि प्रमुख बाजारों में खराब है। जबकि बार-बार प्रशासन यह अपीलें कर रहा है कि अगर मास्क नहीं लगाया तो सख्त कार्रवाई की जाएगी, लेकिन इन अपीलों का असर नहीं दिखाई दे रहा।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks