दिल्ली में दिनदहाड़े एक निर्मम हत्या

घटना पर मौजूद लोग बनाते रहे वीडियो

दिल्ली।—दिल्ली में दिनदहाड़े एक निर्मम हत्या का मामला सामने आया है। दरअसल राजधानी के बुद्ध विहार इलाके में एक 26 साल की महिला की चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी गई है। महिला की महज आठ महीने पहले शादी हुई थी। महिला के पति हरीश पर हत्या का आरोप लगा है। पुलिस का कहना है कि हरीश महिला पर शक करता था।
वहां मौजूद लोग मोबाइल से घटना का वीडियो बनाते रहे, डीसीपी रोहिणी के मुताबिक महिला की पहचान नीलू जबकि पति की पहचान हरीश के रूप में हुई है। दोनों मूल रूप से गुजरात के रहने वाले है लेकिन पिछले कुछ समय से राजधानी दिल्ली के बुद्ध विहार फेज-1 इलाके में रहते थे। शुरुआती जांच में पुलिस को पता चला है कि पति हरीश अपनी पत्नी पर शक करता था। इसे शक था कि इसकी पत्नी नीलू का किसी और के साथ अवैध संबंध हैं, जिसे लेकर दोनों के बीच अक्सर झगड़ा होता था।घटना के कई वीडियो हो रहे है वायरल।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks