
#Etah…
विद्युत करंट से युवक की मौत
◾थाना नयागांव क्षेत्र के गांव असद नगर निवासी 20 वर्षीय संतोष कुमार पुत्र मेघ सिंह की हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से मौत हुई है।
◾परिजनों ने बताया है कि संतोष ट्रक चालक है और सात अप्रैल को दिल्ली से सरिया फैक्ट्री रैनी स्टील झारमजरी थाना बरोटीवाला जिला सोलन हिमाचल प्रदेश लोहा लेकर गया था। यहां ट्रक का रस्सा खोलने के लिए ऊपर चढ़ा तभी हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर झुलस गया। इसको शुक्रवार की दोपहर हिमाचल से दिल्ली रेफर कर दिया गया, रास्ते में मौत हो गई। इसके बाद शव एटा ले आए और पुलिस को खबर देकर पोस्टमार्टम कराया है।