
एटा ~ थाना निधौलीकलां पुलिस को मिली बड़ी सफलता, तस्करी कर लाई गई 105 पेटी अवैध गैरप्रांतीय देशी शराब बरामद, चुनावों में खपाने को ट्यूबवेल की कोठरी में रखा था छुपाकर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री उदय शंकर सिंह के निर्देशन में दिनांक 08.04.2021 की रात्रि में समय करीब 10.30 बजे थाना निधौलीकलां पुलिस एवं आबकारी टीम एटा द्वारा सूचना पर थाना निधौलीकलां क्षेत्रांतर्गत ग्राम गूदरगंज में रिंकू उर्फ जीतेन्द्र यादव के ट्यूबवेल पर संयुक्त छापामारी कर 105 पेटी अवैध गैरप्रांतीय मस्ताना ब्रांड देशी शराब की बरामद की गई हैं। अभियुक्त रिंकू उर्फ जीतेन्द्र यादव पुत्र राजबहादुर उर्फ पप्पू निवासी ग्राम गूदरगंज थाना निधौलीकलां तथा श्यामवीर पुत्र नामालूम निवासी नगला अजीत थाना एका जनपद फिरोजाबाद पुलिस बल को देख अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से भाग निकले। बरामद शराब को कब्जे में लेकर फरार अभियुक्तों के विरूद्ध थाना निधौलीकलां पर मुअसं- 49/2021 धारा 60, 63 आबकारी अधिनियम तथा 420 भादंवि पंजीकृत कर अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु टीम गठित कर सार्थक प्रयास किए जा रहे हैं।